बारिश में बह गया 5.50 करोड़ की लागत बना पुल

बारिश में बह गया 5.50 करोड़ की लागत बना पुल

रांची। झारखंड। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर भारी बारिश के चलते धंस गया, जिससे गार्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया।

बता दें कि घटना शनिवार रात झारखंड की राजधानी रांची से करीब 235 किलोमीटर दूर देवरी ब्लॉक में हुई। डुमृटोला और करीपहरी गांवों को जोड़ने के लिए फतेहपुर-भेलावती मार्ग पर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि पुल का निर्माण करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के गांवों को जोड़ेगा। एक अन्य इंजीनियर ने कहा कि गार्डर पर शटरिंग का काम एक हफ्ते पहले हुआ था और इसे मजबूत करने के लिए कम से कम 28 दिनों की आवश्यकता थी।