VIDEO: भिलाई गोलीकांड मामले में यशवंत और अंकुर को जेल, अमित जोश एवं सागर बाघ को खोज रही पुलिस

फरार आरोपी अमित जोश 

तपन सरकार के साथ सेल्फी लेते यशवंत नायडू 

भिलाई। ग्लोब चौंक के पास सेन्ट्रल एवेन्यु में गोली चलाने वाले अमित जोश के 2 सहयोगी आरोपी आर. यशवंत नायडु एवं अंकुर शर्मा को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अमित जोश एवं सागर बाघ उर्फ डागी की पतासजी जारी है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस गोलीबारी में दो युवकों के पेट में गोली लगी है, उनका उपचार जारी है। सुनील यादव के बांये हाथ के कलाई एवं पेट में तथा आदित्य सिंह के बांये पेट में गोली लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह उम्र 30 साल निवासी जेएमक्यु. कालोनी क्वाटर 07 विश्रामपुर जिला सुरजपुर ने दिनांक 26.06.2024 को भिलाई नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 26.06.2024 की रात्रि करीबन 01.20 बजे घटनास्थल सेक्टर 10 पुलिया के पास सेन्ट्रल एवेन्यु रोड मे अमित जोश एवं उनके साथी सागर बाघ उर्फ डागी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा एक राय होकर वाद विवाद करते हुये हत्या करने की नियत से अमित जोश के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से गोली मारकर प्रार्थी के दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गंभीर चोट पहुंचाया है। सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। बताया जाता है कि घायलों में सुनील यादव जिओ कंपनी का कर्मचारी है, जबकि आदित्य सिंह छात्र है।  जो मुतजरर का मेकाहारा अस्पताल मे उपचार चल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 285/2024 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया।

अमित जोश मोरिश एंव सागर बाघ पहुंचे थे कार से

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, नगर उप. पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी अमित जोश मोरिश एंव सागर बाघ उर्फ डागी के साथ कार स्टीम वाहन क्र CG 07 6204 मे घटना स्थल पर उपस्थित होना एंव आपराधिक षडयंत्र में शामिल होना पाया गया है। प्रकरण में घटना स्थल निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से कारतुस के खाली खोखे व अन्य साक्ष्य संकलित किया गया।

आदतन अपराधिक प्रवित्ति का है अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू

प्रकरण में संलिप्त अंकुर शर्मा आदतन अपराधिक प्रवित्ति का आरोपी है जिसके विरुद्ध भिलाई नगर सहित अन्य थानो में लूट मार पीट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है। प्रकरण का अन्य आरोपी यशवंत नायडू घटना के पश्चात भी स्वय और मुख्य आरोपी अमित जोश के बचाव के लिए षडयंत्र पूर्वक घटना स्थल एंव आस पास उपस्थित रह कर पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा। घटना को रोशन स्टारली द्वारा अआम दिया गया है बोल कर अपवाह फैलाने एवं षडयंत्र कारित करने की कोशिश किया है। इसके विरुद्ध भिलाई में मारपीट और अन्य सगीन धाराओ में अपराध पंजीबद्ध है। वहीं यशवंत नायडू यूथ कांग्रेस का पूर्व महासचिव रह चुका है।

घटना मे शामिल आरोपी

1. आर. यशवंत नायडू पिता आर. रवि कुमार उम्र 31 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 27-28 क्वाटर नं. 09 वी भिलाई नगर थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

2. अंकुर शर्मा पिता बसंत कुमार शर्मा उम्र 31 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क एवेन्यु ए क्वाटर 03 एफ भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपी अमित जोश एवं सागर बाघ उर्फ डागी की पतासजी जारी है ।