बीएसपी कर्मी दुष्कर्म के मामले में रायपुर में गिरफ्तार

गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा हवालात

बीएसपी कर्मी दुष्कर्म के मामले में रायपुर में गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी को रायपुर की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार 58 साल के महेश चंद्राकर नाम  ने 18 साल की एक लड़की को अपना शिकार बनाया। महेश को रायपुर की डीडी नगर थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे रायपुर जेल में भेजा गया है। जिस तरह से इसने घटना को अंजाम दिया वो हैरान करने वाला है।