डॉ. पियम सिंह बनाए गए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला के प्रभारी
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 9 चिकित्सा अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले, 16 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश; डॉ. पियम सिंह बिल्हा से सुपेला लौटे











भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, डॉ. पियम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, जिला बिलासपुर से स्थानांतरित कर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है। आदेश में उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करने के लिए कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आदेश में कुल नौ चिकित्सा अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें बस्तर, कोरिया, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, एमसीबी, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग जिले के चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
डॉ. नारायण सिंह नाग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कांकेर में तबादला किया गया है। डॉ. प्रेमसिंह मार्को का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत, जिला कोरिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर, जिला सरगुजा में तबादला किया गया है। डॉ. राजेन्द्र कुमार राय का जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर में तबादला किया गया है। डॉ. शशांक गुप्ता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में तबादला किया गया है। डॉ. रामप्रसाद तिर्की का जिला चिकित्सालय बलरामपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में तबादला किया गया है। डॉ. गोरलाल मिर्जी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोंगापानी, जिला एमसीबी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, जिला सरगुजा में तबादला किया गया है। डॉ. शशिकला मिर्जी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेंदरी, जिला एमसीबी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, जिला सरगुजा में तबादला किया गया है। डॉ. वंदना कुमारी चौधरी का जिला चिकित्सालय सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, जिला बिलासपुर में तबादला किया गया है। डॉ. पियम सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, जिला बिलासपुर से लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग में तबादला किया गया है।
