वैशालीनगर कालीबाड़ी में दुर्गोत्सव की धूम, संस्थापक सदस्यों का सम्मान और स्मारिका का विमोचन

वैशालीनगर कालीबाड़ी में दुर्गोत्सव की धूम, संस्थापक सदस्यों का सम्मान और स्मारिका का विमोचन

भिलाई। वैशालीनगर कालीबाड़ी में शारदीय दुर्गोत्सव के तहत 16 अक्टूबर को षष्ठी के अवसर पर मां दुर्गा के मुख से आवरण हटाने के साथ उत्सव की रौनक बढ़ गई। इस दौरान आतिशबाजी की गई और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, महिलाओं ने नाटकों का मंचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कालीबाड़ी समिति की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस वर्ष आयोजन का 50वां वर्ष होने के कारण पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दुर्गोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद की व्यवस्था की गई है। वैशालीनगर कालीबाड़ी में 18 अक्टूबर को महा सप्तमी की अधिक पूजा और महा अष्टमी पूजा का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 5:40 बजे महा सप्तमी अधिक पूजा, सुबह 9 बजे महा अष्टमी पूजा और सुबह 11:30 बजे पुष्पांजलि होगी। दुर्गोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।