बिना पूछे ले गया था बाइक, पुत्र ने पिता को किया घायल

बिना पूछे ले गया था बाइक, पुत्र ने पिता को किया घायल

पाटन। पुत्र से बिना पूछे बाइक ले जाने पर पुत्र ने पिता को घायल कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पाटन पुलिस ने पुत्र चन्द्रशेखर ठाकुर के खिलाफ धारा 294, 323,506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्रायवरी का काम करने वाला प्राथी अवध राम ठाकुर उम्र 45 वर्ष पिता नवली राम ठाकुर निवासी ग्राम चीचा ने शिकायत दर्ज कराया है कि उनके दो लड़के है। बड़ा लड़का चंद्रशेखर ठाकुर जो अलग रहता है। उसके नाम से मोटर सायकल हिरो स्पेलेंडर सीजी 07 एआर4320 को खरीदा है। मोटर सायकल को वह अपने पास ही रखता है। सोमवार को   प्रार्थी पोती अमृता ठाकुर के आधार कार्ड बनवाने के लिए मोटर सायकल को लेकर सरपंच के यहां गया था। वहां से आधार कार्ड का फार्म भरकर वापस अपने घर आ रहा था कि जय स्तम्भ चौक के पास प्रार्थी का बड़ा लड़का मिला। उसने कहा कि मोटर सायकल को मेरे से बिना पूछे क्यो ले गये। इसी बात को लेकर बड़े लड़के ने शाम करीब 6 बजे प्रार्थी को गाली गलौच कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।