चाकू की नोक पर महिला से लूटपाट करने वाला शख्स गिरफ्तार

सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी, फरीद नगर मैदान के पास दिया था घटना को अंजाम

चाकू की नोक पर महिला से लूटपाट करने वाला शख्स गिरफ्तार

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने चाकू की नोक पर महिला से लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

सुपेला थाना निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थिया लावन्या बाघ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 24.05.2024 के दिन करीबन 10ः30 बजे होटल काम करने जा रही थी। जैसे ही फरीद नगर मैदान के पास पहुंची थी तभी एक लड़का मुंह में कपड़ा बांध कर आया और चाकू दिखा बैग को लूटकर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सुपेला पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही संदेही के तलाश में जुट गई तथा प्रार्थिया के बताये हुलिया व मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आकाश चैहान उर्फ झटका को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जो पहले तो पुलिस को गुमराह करते हुए नकारता रहा किन्तु बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए लूट की गई सम्पत्ति को बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 25.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।  इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक जुनेद सिद्धीकी, सूर्य प्रताप सिंह, रवि साव का विशेष योगदान रहा है। 

गिरफ्तार आरोपी:- आकाश चैहान उर्फ झटका पिता मनोज चौहान उम्र 28 साल निवासी मछली मार्केट के पीछे सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग।