फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, 36 लाख रुपए इनामी नक्सलियों ने किया आत्मा समर्पण

फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, 36 लाख रुपए इनामी नक्सलियों ने किया आत्मा समर्पण

सुकमा। 9 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में 36 लाख रुपए इनामी 6 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा के द्वारा कपड़ा, श्रीफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय दिया गया। उपरोक्त सभी नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा।

जिले में सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय, 2 हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। छग शासन द्वारा 2 पर 8-8 लाख एवं 4 नक्सलियोंं पर 5-5 लाख कुल 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर क्षेत्र के 3 -3 निवासी हैं। गुरुवार को 6 हार्डकोर नक्सली दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 8 लाख) ताड़मेटला सुकमा, दूधी पोज्जे (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 8 लाख) एर्रनपल्ली सुकमा, जयक्का उर्फ आयते कोरसा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख ) पदेड़ा बीजापुर, कवासी मुड़ा (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख) आऊटपल्ली बीजापुर, कारम नारन्ना उर्फ भूमा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम ईनामी 5 लाख) सिंगाराम सुकमा एवं रैनु उर्फ मडक़म सुक्का (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 5 लाख) भण्डारपदर सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ, रेंज सुकमा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ, रेंज सुकमा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा मौजूद थे।

इन नक्सलियों ने किया आत्मासमर्पण

6 हार्डकोर नक्सली दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 8 लाख) ताड़मेटला सुकमा, दूधी पोज्जे (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 8 लाख) एर्रनपल्ली सुकमा, जयक्का उर्फ आयते कोरसा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख ) पदेड़ा बीजापुर, कवासी मुड़ा (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख) आऊटपल्ली बीजापुर, कारम नारन्ना उर्फ भूमा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम ईनामी 5 लाख) सिंगाराम सुकमा एवं रैनु उर्फ मडक़म सुक्का (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 5 लाख) ।