लंदन की अदालत ने भारतीय को सुनाई 16 साल कारावास की सजा, महिला पर किया था प्राण घातक हमला

लंदन की अदालत ने भारतीय को सुनाई 16 साल कारावास की सजा, महिला पर किया था प्राण घातक हमला

लंदन। लंदन की अदालत ने एक भारतीय युवक 25 वर्ष के श्रीराम अंबरला पर दो साल पहले एक भारतीय छात्रा की हत्या के प्रयास के आरोप में 16 साल के कारावास की सजा सुनाई है। पूर्वी लंदन में एक हैदराबादी रेस्तरां में महिला पर चाकू से 9 बार वार किया गया था। गुरुवार को उसने ओल्ड बेली कोर्ट में अपना गुनाह कुबूल कर लिया। 

बताया जाता है कि दोनों युवक-युवती 2022 में पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने आए थे। यहां अंबरला उसका पीछा करने लगा। 2022 में हमले से पहले वह युवती को धमका रहा था। केरल की रहने वाली छात्रा रेस्तरां में वेट्रेस के रूप में काम करती थी। वह अपना स्नातकोत्तर पूरा कर चुकी है। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे।