भिलाई के इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, महादेव सट्टा खिलाते 7 गिरफ्तार, होटल मालिक और मैनेजर भी संदेह के घेरे में

अभी भी नहीं उतरा महादेव सट्टा का भूत

भिलाई के इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, महादेव सट्टा खिलाते 7 गिरफ्तार, होटल मालिक और मैनेजर भी संदेह के घेरे में

भिलाई। पुलिस द्वारा कई कार्रवाई के बाद भी महादेव सट्टा का भूत सटोरियों के दिलोदिमाग से नहीं उतरा है। सुपेला पुलिस ने शुक्रवार को होटल हेरिटेज में छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हेरिटेज होटल में रहकर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला थाना प्रभारी ने एक टीम गठित की और तुरंत वहां छापेमारी की। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तो वहां 7 लोग मिले। वे सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेट कर रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टापट्टी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि जिन 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, उसका सरगना एक सब्जी व्यापारी है। उसके द्वारा होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार किया जाता है और फिर अपने कर्मचारियों को वहां भेजकर पैनल संचालित कराया जा रहा था। वही इस गिरफ्तारी के बाद होटल संचालक और मैनेजर भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। 

गिरफ्तार आरोपी 

1. नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग

2. दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग

3. टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर

4. ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद

5. राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग

6. उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला

7. चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग