कांग्रेसी नेता अरुण सिंह सिसोदिया को मिली पुलिस सुरक्षा

कांग्रेसी नेता अरुण सिंह सिसोदिया को मिली पुलिस सुरक्षा

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया को दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराया गया है।

अरुण सिंह सिसोदिया ने बताया कि सक्रिय राजनीति में पिछले दो दशकों से जन सेवा का कार्य और कांग्रेस पार्टी के विभिन्न जिम्मेदारियों को निभा रहे है। उनके द्वारा निरंतर जनहित के मुद्दों के चलते बहुत सारे विषय बहुत सारे व्यक्तियों और संस्थाओं को नागावार गुजरती है और जिससे कई विरोधी व दुश्मन हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि  वर्तमान परिपेक्ष में मेरे द्वारा कांग्रेस पार्टी के कोष से 5 करोड़ 89 लाख रुपए के लेनदेन पर एक बहा प्रश्न चिन्ह लगाया गया है जिसमे की मुख्यमंत्री पूर्व भूपेश बघेल, कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, उनके निजी सान्यहकार विनोद वर्मा की संहिता का पूर्ण दस्तावेज के साथ शिकायत किया गया है।

निरंतर उनके कृतियों का विरोध किया जा रहा है जिसमें राजनांदगांव से सुरेन्द्र दाऊ, मिलाई दुर्ग से अरुण सिंह सिसोदिया और रायपुर से रामकुमार शुक्ला बहुत ही आक्रामकता से उनकी गलतियों के उनके भ्रष्टाचार के विषय को उजागर कर रहे हैं। इन सब घटनाक्रम को देखते हुए मेरे परिवार और मुझ पर प्राण घातक हमला हो सकता है। अरुण सिंह सिसोदिया ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है।