भिलाई में 6 वीं की छात्रा से रेप, बच्ची को नेहरू नगर छोड़ भागा रेपिस्ट

36 साल का नरेंद्र अग्रवाल गिरफ्तार

भिलाई में 6 वीं की छात्रा से रेप, बच्ची को नेहरू नगर छोड़ भागा रेपिस्ट

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमे 36 साल के व्यक्ति ने 6 वीं की छात्रा से रेप कर उसे नेहरू नगर में छोड़कर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर मोहन नगर और सुपेला पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के चिखली का रहने वाला नरेंद्र अग्रवाल (36 वर्ष) शनिवार शाम को बाइक से भिलाई पहुंचा था। यहां वो 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा से मिला। जान-पहचान का फायदा उठाकर वो उसे घुमाने के बहाने उसे जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया और फिर रेप किया।

रेप से नाबालिग की हालत खराब हो गई और उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इससे वो डर गया और लड़की को सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में छोड़कर भाग गया।लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची, जहां हैवी ब्लीडिंग देख उसके घरवालों के होश उड़ गए। बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद वे लोग सुपेला थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने पहले तो पुलिस को बताया कि उसे कार में बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया और उसके बाद ओयो होटल में रेप हुआ। लेकिन जांच में ओयो होटल और कार से किडनैपिंग की बात गलत निकली। सुपेला और मोहन नगर पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया।

लड़की शनिवार रात जब खून से लथपथ सुपेला थाने पहुंची और बताया कि उसे किडनैप कर उसका रेप हुआ है, तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उस जगह पर गई, जहां से उसे किडनैप किया गया था। वहां किडनैपिंग के कोई सबूत नहीं मिले।इसके बाद लड़की ने कहा कि उसे ओयो होटल ले जाया गया था। पुलिस ओयो होटल पहुंची, तो पता चला कि लड़के ने रूम के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होंने रूम नहीं दिया गया। वहां से पुलिस ने लड़के का नंबर लिया। आरोपी का लोकेशन ट्रेस करके उसे गिरफ्तार किया गया। तब जाकर पता चला कि लड़की को किडनैप नहीं किया गया, बल्कि लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र का रहने वाला है। वो हमाली का काम करता है और शादीशुदा है।