सातवें वेतनमान पर अब निगम कर्मियों को 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता,कर्मचारियों को 3 से 4 हजार का होगा फायदा, डीए भी 42 प्रतिशत

सातवें वेतनमान पर अब निगम कर्मियों को 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता,कर्मचारियों को 3 से 4 हजार का होगा फायदा, डीए भी 42 प्रतिशत

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारियों को हर माह 3 से 4 हजार का फायदा मिलेगा। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने कर्मचारियों को 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता  देने के आदेश दिए है। रिसाली निगम में यह आदेश अगस्त से लागू होगा।
उल्लेखनिय है कि पूर्व में निगम कर्मियों को छटवे वेतमान के पहले से 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा था। शासन का नया आदेश आते ही निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने अगस्त 2023 से कर्मचारियों को सातवे वेतनमान पर 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता देने का आदेश जारी किया है। बढ़े हुए गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने पर निगम कर्मियों में हर्ष का माहौल है।

डीए भी 42 प्रतिशत
नए आदेश जारी होते ही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने आयुक्त से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने संगठन की ओर से आयुक्त का आभार व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने कहा कि नियमित वेतन के साथ कर्मचारी अधिकारियों को बढ़ा हुआ 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है।
57 कर्मचारियों को मिला लाभ
वर्तमान में रिसाली नगर पालिक निगम में 57 नियमित अधिकारी कर्मचारी है। गृह भाड़ा भत्ता बढ़ने से 3 से 4 हजार रूपए का फायदा होगा। वर्तमान में रिसाली निगम में द्वितीय श्रेणी के 3, तृतीय श्रेणी 41 और चतुर्थ श्रेणी के 13 कर्मचारी पदस्थ है।