वरिष्ठ पत्रकार आरपी सिंह का निधन

भिलाई । शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साप्ताहिक इस्पात की धड़कन के संपादक श्री आर.पी. सिंह (70 वर्ष), निवासी रामनगर, का निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। श्री सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।उनके निधन से भिलाई के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को प्रात: 10:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम, भिलाई में किया जाएगा। वे अपने पीछे तीन पुत्रियां वंदना, विभा एवं वीणा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
