थाना सुपेला में महिला का हंगामा, पुलिस अधिकारी से हुज्जत करने पर गिरफ्तारी

थाना सुपेला में महिला का हंगामा, पुलिस अधिकारी से हुज्जत करने पर गिरफ्तारी

भिलाई। थाना सुपेला परिसर में शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी से हुज्जत करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने न केवल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया, बल्कि पुलिस के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को प्रार्थिया मीना चौहान (28 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, सुपेला को एक मामले में बयान दर्ज कराने थाना बुलाया गया था। बयान के बाद उप निरीक्षक नमिता टेकाम ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और उप निरीक्षक के साथ हुज्जत करते हुए आपराधिक बल का प्रयोग किया। घटना के बाद थाना सुपेला में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 464/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मीना चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।