दुर्गा महायज्ञ का 7वां दिन: श्रद्धा में डूबा निकुंभला धाम, समापन 26 मार्च को








दुर्ग। तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर स्थित जय शक्ति आश्रम निकुम में चल रहे दुर्गा महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को पूरा परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और बड़ी संख्या में लोग मां दुर्गा की आराधना में शामिल हुए। संत श्री माता जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन और पूजा संपन्न कराई। वातावरण में गूंजते मंत्रों और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यहां खास बात यह रही कि दूर-दराज इलाकों से भी श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई है। पूरे आयोजन स्थल पर अनुशासन और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, दुर्गा महायज्ञ का समापन 26 मार्च को होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।



