2 दिन बंद रहेगा मांस-मटन विक्रय केन्द्र

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग और भिलाई भिलाई सीमा के अंतर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें दिनांक 26.03.2026 दिन गुरुवार को रामनवमी एवं दिनांक 31.03.2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती पर्व के अवसर पर बंद रखी जावेगी। समस्त मांस मटन विक्रेता शासन के इस आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।


