भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में बॉबी दास को बड़ी जिम्मेदारी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्य समिति का दायित्व बॉबी दास को सौंपा गया है।

इस नियुक्ति के बाद भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने बॉबी दास को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

नियुक्ति के बाद बॉबी दास ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी और जनता के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
