कंपनी वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी, दो कर्मचारी गिरफ्तार, 22 हजार का माल बरामद

कंपनी वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी, दो कर्मचारी गिरफ्तार, 22 हजार का माल बरामद

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र से चोरी का एक मामला सामने आया है, जहां कंपनी के वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

मामला चौकी जेवरा सिरसा अंतर्गत ग्राम खपरी स्थित एसजे ग्रुप स्टारएक्स मिनरल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है। कंपनी के सहायक महाप्रबंधक ने 17 मार्च को वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर कंपनी के ही दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आयोन कोनेर और चंदन घोष ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपियों ने 27 फरवरी को वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी कर उन्हें छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22 हजार रुपये कीमत के सभी चोरी गए मशीन पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 

आरोपी का नाम :

1. आयोन कोनेर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुसुम, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल), हाल निवास ग्राम ठेलकाडीह (कंपनी परिसर)

2. चंदन घोष, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सलिन्दा, जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल निवास ग्राम जेवरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग