थनौद में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक, धान खरीदी टोकन सहित किसानों की समस्याओं पर चर्चा

थनौद में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक, धान खरीदी टोकन सहित किसानों की समस्याओं पर चर्चा

दुर्ग। भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में 26 जनवरी को तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन ग्राम थनौद में किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता पूजन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित किसानों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान धान खरीदी टोकन से जुड़ी समस्याओं सहित किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं सामने रखीं और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में निकुम ग्राम पंचायत के सरपंच भागवतराम पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में किसानजन बैठक में शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना बताया गया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट रहने और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज मजबूती से रखने का आह्वान किया।