सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय तिवारी, RSS के बिसरा राम यादव ने दी बधाई और आशीर्वाद
भिलाई के समाजसेवी और एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली के चेयरमैन संजय तिवारी को सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी बिसरा राम यादव ने दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

भिलाई। एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली दुर्ग के चेयरमैन और समाजसेवी संजय तिवारी को सनातन धर्म परिषद् न्यास की शाखा सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संजय तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी बिसरा राम यादव से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पिता और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी बिसरा राम यादव ने संजय तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, आपको गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। हमें आपकी कार्यशैली और निष्ठा पर पूरा भरोसा है। गौमाता की कृपा से आपको यह पद मिला है, इसे पूरी लगन से निभाएं।

इस अवसर पर बिसरा राम यादव ने संगठन में अपने अनुभव साझा किए और समाज व राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। संजय तिवारी लंबे समय से गौ सेवा, समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। गौवंश की रक्षा और सनातन संस्कृति के प्रसार के लिए उनके सतत प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई भूमिका संभालने के बाद संजय तिवारी ने कहा कि वे “गौ माता की सेवा, सनातन संस्कृति के प्रचार और राष्ट्रहित के कार्यों को और व्यापक रूप देंगे।
