प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाल्य काल से मां भारती की सेवा के प्रति मन में भाव उत्पन्न हो गया था-विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में देश के यह यशस्वी प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने वालों का सम्मान का दो दिवसीय कार्यक्रम दुर्ग शहर में स्थित ठगड़ा बांध में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया। आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार मौजूद थे।आयोजित आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने वाले और प्रेरित करने वालों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव से कुछ कर गुजरने की इच्छा रखकर अपना जीवन मां भारती की सेवा में लगा दिया था। उन्होंने अपने जीवन काल की शुरुआत में संघर्ष में बिताएं गरीब स्थिति में उनका जीवन था एनसीसी से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने लगे उन्होंने जब 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। स्वच्छ भारत का देश की जनता से आह्वान किया। देश की जनता ने उनके इस आवाज को हाथों-हक लेकर आज अपने जीवन में आत्मसात कर लिया है। हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और कई ऐतिहासिक निर्णय जिसके दूरगामी परिणाम देश के हित में थे। आत्मनिर्भर भारत, 2047 विकसित भारत संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है। आज हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा चुका है। रक्षा के क्षेत्र हो कृषि का क्षेत्र हो या फिर औद्योगिक क्षेत्र हो हम अपनी जगह से आगे बढ़ते जा रहे हैं आज हमारा देश विश्व की सबसे चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस सब श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 का निर्णय ऐतिहासिक है जिसका सभी वर्गों का ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सदैव संघर्ष से भरा रहा। 1965 के युद्ध समय के समय सैनिक जो स्टेशन से जा रहे थे। उनको देखकर उनके मन में एक भाव आया कि देश के लिए कुछ करना चाहिए संघ में दायित्व में आने के पश्चात मां भारती के परम वैभव शिखर को ले जाने को लेकर कार्य करना प्रारंभ किया। विभिन्न राज्य में विस्तारक के रूप में कार्य किया भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व का निर्वाह करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने गुजरात को एक विकसित राज्य के रूप में बनाया। आज गुजरात मॉडल पूरे देश में देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनहित कई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आए जिससे आम जनमानस के जीवन में सुधार आया और देश विकास के पथ पर अग्रसर हो गया देश में चल रहे हैं आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें।
दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार ने कहा कि विश्व के सर्वमान्य नेता उनके कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विकास के सौपान को प्राप्त कर रहे हैं 2014 के पहले सैन्य सामग्री खरीदने के लिए हमारे देश के पास अर्थ की कमी थी लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विकासशील देशों की श्रेणी में खड़ा होने को तैयार है एक समय हम आयातक देश की श्रेणी में आते थे लेकिन आज कई क्षेत्र में निर्यातक की भूमिका निभा रहे हैं यहां तक की दूसरे देशों को भी हम हथियार सप्लाई कर रहे हैं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देश के हर नागरिक अपना दायित्व मानकर और वोकल फार लोकल अपना कर 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण कर लेंगे हम सब का एक और सपना है स्वच्छ भारत आत्मनिर्भर भारत हम सब के सामूहिक प्रयास से ही पूर्ण हो पाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री नवीन पवार, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, अनूप गटागट, धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, विनायक नातू, युवा मोर्चा प्रदेश शह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, राहुल दीवा, एमआईसी मेंबर निलेश अग्रवाल, काशी राम कोसरे, शशि द्वारका साहू, मंडल महामंत्री नवीन साहू, राजेश साहू, दिनेश नालोडे, जय श्री राजपूत, कंचन सिंह, कुमुद बघेल, मौसमी ताम्रकार, किरण मिश्रा, क्षमा तिवारी, कमल सोनी, रेखा चंद्राकर, श्रद्धा सोनी, वीरेंद्र तन्ना, कमल शर्मा, पार्षद ललित ठाकुर, सवित्री दमाहे ,सरिता चंद्राकर, विनोद चंद्राकर चंद्रकांत साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।