प्रकृति का मनोरम चित्रण देख लोग हुए मंत्रमुग्ध, गौतम सील के बनाए चित्रों में झलकती है जीवंत कहानियां

नेहरू आर्ट गैलरी में गौतम सील की चित्रकला प्रदर्शनी उद्घाटित

प्रकृति का मनोरम चित्रण देख लोग हुए मंत्रमुग्ध, गौतम सील के बनाए चित्रों में झलकती है जीवंत कहानियां

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में 24 अप्रैल को चित्रकार गौतम सील की चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) आर के श्रीवास्तव द्वारा किया किया गया। इस चित्रकला प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी 24 से 26 अप्रैल  तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

गौतम सील का चित्रकला के प्रति बचपन से ही रूझान था। अपनी सूक्ष्म दृष्टिकोण और जटिल विवरणों को रंगों और रेखाओं के माध्यम से व्यक्त किए। उनकी कृतियाँ केवल चित्र नहीं, बल्कि जीवंत कहानियाँ हैं, जो औद्योगिक जीवन, सांस्कृतिक गतिविधियों और मानव जीवन की सूक्ष्म झलकियों को अत्यंत कलात्मकता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत की हैं।

गौतम सील, बैंक ऑफ इंडिया से वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी भावनाओं को कैनवास पर आकार देकर कल्पना की दुनिया से प्रकृति का मनोरम चित्रण कर अपनी रचनात्मक ऊर्जा को दर्शाया है। वे पिछले 37 वर्षों से बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। चित्रकला प्रदर्शनी कलाकारों के विविधतापूर्ण दृष्टिकोण और रचनात्मकता का प्रदर्शन करती है।  यह प्रदर्शनी नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है।

आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये

https://chat.whatsapp.com/I31dTXfP82CJsB98EjUl08