आतंकवादी हमले में मारे गए रायपुर के व्यापारी को दी गई श्रद्धांजिल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार में शामिल हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित सैकड़ों लोग

आतंकवादी हमले में मारे गए रायपुर के व्यापारी को दी गई श्रद्धांजिल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया का आज अंतिक संस्कार किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल डेका आज सुबह मिरानिया के घर पहंचें और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है।