मां गई मायके, इधर सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

मां गई मायके, इधर सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

रायगढ़. सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है और उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां अपने मायके गांव गई थी, घर में सौतेला पिता के साथ बेटी अकेली थी। तभी मौका पाकर जबरन सौतेला पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी मां को देते हुए खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।