नदी किनारे जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार

नदी किनारे जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार

धमतरी। मगरलोड पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनके गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में सभी राजपत्रित अधिकारायों नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को मिली मुखबीर सूचना कि ग्राम मेघा में नदी किनारे के पास कुछ व्यक्ति तास पत्ती नामक जुआ खेल रहा है, जिस पर एक टीम रवाना हुई और मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम मेघा में नदी किनारे छापा मारा। मौके से पुलिस ने 7 जुआरियो को गिरफ्तार किया है, उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, प्रआर गोपी चंद्राकर, विरेन्द्र चंद्राकर एंव आरक्षक, गोविदा घृतलहरे, सुकलाल मरकाम, नवीन टंडन, संतोष दिनकर, कमल घृतलहरे एंव सैनिक महेश सिन्हा, धर्मराज निषाद का विशेष योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपी

01. नेमचंद प्रजापति तिपा भोला राम प्रजापति उम्र 40 साल निवासी छोटीकरेली 02. कमलेश कुमार पिता कशोराम पटेल उम्र 35 साल निवासी मेघा 03. यादराम साहू पिता लीला राम साहू उम्र 40 साल निवासी मेघा 04. कुमार पिता लालाराम उम्र 57 साल निवासी मेघा 05. पीलाराम साहू पिता पुनारद राम साहू उम्र 30 साल निवासी खैरझिटी 06 पिन्टु राम पिता पवन यादव उम्र 18 साल निवासी उमरदा थाना कुरूद 07. उमेश कुमार साहू पिता रामाधीन साहू उम्र 20 साल निवासी उमरदा थाना कुरूद