सिटी बसों का संचालन शुरू, आज महिलाओं के लिए टिकट फ्री 

सिटी बसों का संचालन शुरू, आज महिलाओं के लिए टिकट फ्री 

 रायपुर। नवरात्रि पर बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शहर में आज से सिटी बसें फिर से शुरू हो जाएंगी । यहां बड़ी बात ये है कि नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। आज सिटी बस में सफर करने वाली महिलाओं के लिए टिकट फ्री रहेगा। यानी नवरात्रि के पहले दिन मुफ्त में सफर कर सकेंगी। बताया जाता है कि पहले चरण में 15 बसें शुरू की जाएंगी। दूसरे चरण में दो दिन बाद 30 और सिटी बसें चलेंगी। कुल तीन चरणों मे सभी बसें चलाई जाएंगी। शहर में जल्द ही 6 इलेक्ट्रिक बसें भी चलेगी। बता दें कि कोरोना काल के बाद से शहर में सिटी बसें बदं कर दी गई थी।

लगभग ढाई साल बाद रायपुर शहर में फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू हो रहा है। शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में जाने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। रायपुर शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अहम हिस्सा सिटी बसें सोमवार को सड़कों पर होंगी। इन्हें फिर से शुरू करने की कवायद नगर निगम और जिला प्रशासन ने की है।

सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन है,और बस की सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है । इसे ध्यान में रखते हुए महापौर एजाज ढेबर ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि पहले दिन यानी सोमवार को किसी भी महिला से सिटी बस में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। महिलाओं के लिए एक दिन की फ्री बस सेवा होगी। यह सुविधा सिर्फ सोमवार के लिए है।

बसों का रूट और नंबर

  • रायपुर रेलवे स्टेशन से भान्सोज- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरा, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, RITEE कॉलेज, नवागांव, गोढ़ी- 3508, 3509
  • रेलवे स्टेशन से कौशल्या माता मंदिर- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरासी खेड़ी मंदिर हसौद, कुरूद, बहनाकाड़ी, चंदखुरी- 3528, 3530, 3531, 3539
  • रेलवे स्टेशन से उरला- 3525, 3526, 3533
  • राज टॉकीज से खेरखूंट - फाफाडीह, भनपुरी चौक, रावणभाटा, धनेली सिलतरा, चरोदा, धरसीवा, पंढरभट्टा. 3549, 3554, 3557
  • एयरपोर्ट से दुर्ग- पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, कुम्हारी, भिलाई 3, पावर हाउस- 180, 181, 182, 183, 184, 185
  • रेलवे स्टेशन से खरोरा- फाफाडीह, पंडरी, सड्डू, विधानसभा, सारागांव, एमिटी- 3511, 3512, 3513, 3514, 3556, 0320, 0329
  • रेलवे स्टेशन से सिलयारी- 3518, 3520
  • रेलवे स्टेशन से भाटा गांव- 3550, 3548