दुर्ग में अंडरब्रिज लोकार्पण को लेकर जमकर विवाद, निर्दलीय पार्षद समर्थकों व पुलिस के बीच झुमाझटकी

दुर्ग में अंडरब्रिज लोकार्पण को लेकर जमकर विवाद, निर्दलीय पार्षद समर्थकों व पुलिस के बीच झुमाझटकी

दुर्ग । दुर्ग स्थित रायपुरनाका अंडरब्रिज लोकार्पण को लेकर आज भारी विवाद देखने मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने लगाए गए बेरीकेट्स तोड़ दिए गए। पुलिस और पार्षदों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। पुलिस ने निर्दलीय पार्षद अरूण सिंह सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। अंडरब्रिज के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग स्थित रायपुरनाका अंडरब्रिज के लोकार्पण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। पार्षद अरूण सिंह अपने समर्थकों के साथ अंडरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान मौजूद पुलिस बल से प्रदर्शनकारियों का विवाद हो गया। पार्षद ने कहा कि लोकार्पण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा देरी किया जा रहा है जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 7 करोड़ रुपए खर्च कर इस अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। पार्षद ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री से लोकार्पण किए जाने के कारण जबरन लोकार्पण में देरी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के पास समय नहीं होने के कारण लोकार्पण में देरी हो रही है। ज्ञात हो कि कल ही जिला प्रशासन ने कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण अभी अधूरा है। लोकार्पण के लिए  10 से 15 दिन का समय और लग सकता है।