टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, 'आई हेट यू इंडियंस' कहकर महिला ने थप्पड़ मारे

आरोपी महिला गिरफ़्तार

टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, 'आई हेट यू इंडियंस' कहकर महिला ने थप्पड़ मारे

टेक्सास। अमेरिका में एक बार फिर से नस्लीय भेदभाव की घटना सामने आई है। ताजा मामला है टेक्सास शहर का जहां चार  भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के एक समूह के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपी महिला ने गाली देते हुए 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' के नारे भी लगाए। आरोपी महिला बहस के दौरान आक्रामक होते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम भारतीय यहां क्यों आती हो? भारत की तारीफ क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई? 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' और इसके बाद महिला मारपीट करने लगी। यह घटना गुरुवार रात टेक्सास के डलास की एक पार्किंग में हुई। महिला, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है, वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बता रही हैं और भारतीय अमेरिकी महिलाओं के एक समूह  के साथ हाथापाई करती नजर आ रही है। आरोपी महिला गुस्से में सभी महिलाओं को  'आई हेट यू इंडियन' तक बोल डाली। आरोपी महिला अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर जिंदगी चाहिए।