तेल सप्लाई के नाम पर 47 लाख रुपए का गबन करने वाले फरार कंपनी मैनेजर पकड़ा गया

तेल सप्लाई के नाम पर 47 लाख रुपए का गबन करने वाले फरार कंपनी मैनेजर पकड़ा गया

बिलासपुर। कंपनी में तेल सप्लाई के नाम पर 47 लाख रुपए का हेराफेरी कर कई दिनों से फरार चल रहे मैनेजर को तारबहार पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 
मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार स्थित इजी एजेंसी के संचालक मोइन वनक पिता सिराज वनक नेे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे तेल सप्लाई का काम करते है। साल 2019-20 में मनोज डोंगरे बतौर मैनेजर उनके संस्थान में कार्यरत रहा। मैनेजर मनोज डोंगरे ने व्यापारियों से तेल का ऑर्डर लेकर तेल कंपनी से 47 लाख रुपए का तेल सप्लाई किया। हिसाब करने पर गड़बड़ी सामने आई। प्रार्थी की शिकायत पर तारबहार पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ धारा 406 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी मैनेजर मनोज डोंगरे को रायपुर के वृंदावन कॉलोनी, टिकरापारा से पकडऩे में सफलता पाई है।