रेल्वे स्टेशन के पार्किंग से 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

रेल्वे स्टेशन के पार्किंग से 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। गांजा तस्करी करते मध्य प्रदश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन स्थित पार्किंग नं. 06 में दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी बृजेश कुशवाहा को गांजा तस्करो को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए दोनो व्यक्तियों से बातचीत करने की कोशिश करने पर दोनों भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल रायकवार एवं नितिन अहिरवार निवासी विदिशा, म.प्र. का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी विशाल रायकवार एवं नितिन अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरापियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 316/22 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। दोनों आरोपी मूलतः विदिशा, मध्य प्रदेश के निवासी है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि उड़ीसा निवासी एक व्यक्ति ने उन्हे रेल्वे स्टेशन पार्किंग के पास गांजा दिया था तथा आरोपियान गांजा को लेकर विदिशा, मध्य प्रदेश जाने की फिराक में थे। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी - 01.विशाल रायकवार पिता पप्पू रायकवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम टिलाखेड़ी, विदिशा, म.प्र.। 02. नितिन अहिरवार पिता दयाराम अहिरवार उम्र 20 साल निवासी एकता काॅलोनी, विदिशा म.प्र.। कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, थाना प्रभारी गुढ़ियारी, सउनि घनश्याम साहू, प्र.आर. दीपक बारिक, म.प्र.आर. पुष्पा धु्रव, आर. गौरी शंकर साहू एवं के. मनोज थाना गुढ़ियारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।