दुर्ग में फिर पकड़ाया ब्राउन शुगर, 71 पुड़िया के साथ एक गिरफ्तार

दुर्ग में फिर पकड़ाया ब्राउन शुगर, 71 पुड़िया के साथ एक गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने 71 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी बाजार मूल्य 18 हजार  650 रुपए है। आरोपी के विरूद्ध धारा 21 (बी), 27 (ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ज्युडिशियल रिमाण्ड भेज दिया गया है। 
कोतवाली थाना पुिलस से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले कुछ महीनो में जिले में घटित गंभीर अपराधों के पीछे जाने पर यह बात सामने आयी थी की अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के आदी हैं। इसलिये अभियान चलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। दिनांक 22.05.2023 को राम नगर बघेरा रोड दुर्ग शीतला नगर रोड दुर्ग शीतला मंदिर शिव मंदिर के पास बघेरा दुर्ग में लोकेश्वर उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग से अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 71 नग पुड़िया कोरे कागज में लपटे हुये कुल 31.600 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर किमती लगभग 18,650 जब्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक  एस. एन. सिंह, सउनि पूरनदास, आरक्षक मिथलेश साहू, विकास ठाकुर, किशोर सोनी, प्रशांत पाटनकर, थमसन पीटर, गौर सिंह, नासीर बक्स, भरथरी निषाद एवं चंद्रशेखर बंजीर का विशेष योगदान रहा।