आईईडी बम डिफ्यूज के दौरान जवान घायल

आईईडी बम डिफ्यूज के दौरान जवान घायल

बीजापुर। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी  बम निष्क्रिय करने के दौरान ब्लास्ट होने से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है। इस घटना की पुष्टि एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना नेलसनार से पुलिस बल एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी, जो बांगापाल से 3 किमी दूर डॉमिनेशन के दौरान एक आईईडी मार्ग में सुरक्षा बल ने डिटेक्ट किया। आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान एक जवान चपेट में आ गया। घायल जवान का नाम सीताराम कुड़ियम है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रवाना किया गया।