महिलाओं ने बाइक रैली निकाल नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

महिलाओं ने बाइक रैली निकाल नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

दुर्ग। हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष पर संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू के निर्देश, अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व व संगठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से भव्य मोटर साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली शहीद चौक दुर्ग में योजना समिति सदस्य अरुण सिंह द्वारा आदिशक्ति कार्यकर्ताओं की आरती करप्रारम्भ हुई। ढोल, नगाड़ो, डीजे की थाप पर नगर भ्रमण करते हुए मां चंडी मन्दिर में माताजी की महाआरती के बाद सम्पन्न हुई।
गोविंदराज नायडू ने कहा कि रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। सशक्तिकरण अर्थात महिला की शक्ति से होता है। आज के समय में देश यही चाहता है के उसके देश की महिला स्वयं अपनी रक्षा कर सके। प्राचीन भारत में नारियो का बहुत सम्मान किया जाता था और वैदिक युग में नारियों की पूजा की जाती थी। प्राचीन भारत में नारी की शिक्षा का बहुत ही प्रचार था इसका अनुमान हम इस बात से लगा सकते हैं कि वेद की रचनाओं का बढ़िया ज्ञान नारियों को ही थी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें सामाजिक और पारिवारिक सीमाओं को छोड़ उन्हें अपने मन, विचार, अधिकार, निर्णय आदि के सभी पहलुओं में स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आदिशक्ति पायल सोनी, भाविका देवांगन, रश्मि यादव, योगिता दीदी, अनन्या गुप्ता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर हिन्दू युवा मंच की खैरागढ़, बोरी, भिलाई इकाई द्वारा भी बाइक रैली वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ वा महाआरती का आयोजन किया गया। युवाओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम धर्म रक्षा वा अधर्म के विनाश हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। यह जानकारी रोशन सिंह राजपूत ने दी है।