6.62 किलो सोने के साथ कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पकड़े गए 11 लोग

6.62 किलो सोने के साथ कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पकड़े गए 11 लोग

नई दिल्ली। शारजाह से कोयंबटूर आने वाली एयर अरेबिया विमान से राजस्व खुफिया निदेशालय ने 11 लोगों को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। इनमें से एक के पास 6.62 किलो विदेशी मूल का सोना पाया गया।  10 मार्च को उड़ान भड़ने वाली इस फ्लाइट में आरोपी शारजाह से सोना लेकर आया था। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अर्जुनन के रूप में हुई है जो कल्लाकुरुचि जिले का रहने वाला है। जांच अधिकारियों के अनुसार विदेशी मूल के इस सोने की कुल कीमत 3.8 करोड़ रुपये हैं। आरोपी ने सोने को अपने जेब, जूते और शरीर में छिपाकर रखा था। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के घटना में आठ मार्च को दो और यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से चेन्नई हवाईअड्डे पर करीबन 6.68 किलो सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 3.32 करोड़ रुपये है। 

चेन्नई कस्टम्स ने एक ट्वीट में कहा, "इंटेल के आधार पर, AI-347 और 6E-52 द्वारा सिंगापुर से आए 2 पैक्स को सीमा शुल्क द्वारा 07.03.23 को रोका गया। उनके सामान की तलाशी लेने पर, सोना पूरी तरह से 6.8 किलोग्राम वजन का था। सीए, 1962 के तहत बरामद / जब्त किए गए सोने की  कीमत 3.32 रुपये थी। पैक्स को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।"