खेत में मिली आदिवासी महिला की लाश

खेत में मिली आदिवासी महिला की लाश

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के मुरारटोला में एक आदिवासी महिला का शव खेत में मिला। शुक्रवार सुबह वारदात की खबर पुलिस को मिली। महिला की हत्या गुरुवार देर शाम को अज्ञात हत्यारे ने की। मिली जानकारी के मुताबिक मुरारटोला की रहने वाली सुखरीबाई लाटिया का शव उसके खेत से कुछ दूर स्थित चबूतरे के पास मिला। महिला दिनभर घर में ही थी। शाम को वह खेत की ओर गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों को अंधेरा होने के बाद महिला को खेत में लावारिश हालत में देखा गया। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो महिला की मृत्यु हो गई थी। इस बात की जानकारी आज सुबह पुलिस को मिली। एएसपी पुपलेश पात्रे, एसडीओपी अर्जुन कुर्रे और थाना प्रभारी कातिर्केश्वर जांगड़े समेत अन्य जवान मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला के शरीर में कुछ जगह चोंट के निशान भी मिले हैं। इस आधार पर पुलिस ने फारेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली है। मृतिका के 13 और 11 साल के दो बेटे हैं। उसका मायका कुदालदंड गांव है। अंबागढ़ चौकी मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित मुरारटोलागांव में महिला की हत्या के संंबंध में अब तक ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली है, लेकिन अज्ञात हत्यारे को लेकर जानकारी नहीं मिली है।