राजनांदगांव में वाहन चेकिंग के दौरान नक्सलियों की फायरिंग में दो जवान शहीद

राजनांदगांव में वाहन चेकिंग के दौरान नक्सलियों की फायरिंग में दो जवान शहीद

राजनांदगांव। पुलिस द्वारा कल रात  गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी जिससे दो जवान शहीद हो गये हैं। जानकारी के अनुसार 15 से 20 की संख्या में नक्सली एक वाहन से आये हुए थे। उक्त घटना बोरतालाब पुलिस थाने से महज 1 किमी की दूरी पर अंजाम दिया गया है। शहीद जवान बोरतालाब थाने में पदस्थ थे। ग्रामीणों के अनुसार नक्सलियों द्वारा लगातार इस क्षेत्र में घूम घूमकर पूर्व से ही घटना करने की तैयारी में लगे हुए थे। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।

यह घटना सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है। ललित सम्रत CAF में पदस्थ थे, जो दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वहीं राजेश जिला बल में पदस्थ थे।

उल्लेखनीय है कि राजनंदगांव जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने चेकप्वाइंट लगाया था। इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। 2 दिन पहले पुलिस ने 180 पेटी शराब पकड़ी थी। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर प्वॉइंट लगाए गए थे। सोमवार को बोरतालब थाने में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इससे दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने पुलिस गाड़ी को आग के हवाले भी किया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना की पुष्टि डीएसपी अजीत ओगरे ने की। नक्सलियों की तलाश में राजनंदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है।