भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं अडानी की सच्चाई से भाजपा हताश-भूपेश बघेल

ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं अडानी की सच्चाई से भाजपा हताश-भूपेश बघेल

रायपुर। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के यहाँ सोमवार की सुबह ईडी के छापेमारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 4 दिन बाद आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन के पहले एऊ का रेड छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष एवं एक विधायक सहित कई साथियों के घरों पर हुआ है । यह छापा हमारे हौसलों को नहीं तोड़ सकती। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से एवं अडानी की सच्चाई खुल जाने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।