ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वां पुण्यतिथि

ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वां पुण्यतिथि

भिलाई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी  सुपेला कोसा नगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की 75 वीं पुण्यतिथि  के अवसर पर राजेंद्र प्रसाद चौक (गदा चौक) फरीद नगर कोहका में शांति सभा का आयोजन किया गया। जिला  कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र में जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य के साथ राज्य शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शांति सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी जी के जीवन के प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल गुप्ता, सा डा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरी राव,  ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप , ब्लाक के हाथ से हाथ जोड़ो प्रवेक्षक श्रीमती तुलसी साहू, जय वर्मा, महिला कांग्रेस के महामंत्री नीलू लिमेश, वाय के सिंह, अमीर अहमद, चवन राम साहू,  दुर्गेश ताम्रकार, अशोक रामटेके, बद्रीनाथ बघेल, भानु प्रताप जांघेंल, शोएब मो खान, राजकुमार चौधरी, संजीत चक्रवर्ती, इस्माईल खान, राजू साहू, ललित पाल, बंटू शर्मा,अभिषेक चंदेल, प्रेम सिंह हंस, अनुसूय्या मरकाम, कीर्ति सिंह, ललिता साहू,  पिंकी वर्मा, इजराइल कुरैशी, इजराइल खान, मो अकबर कुरैशी, नितेश लाऊतेरे, राजेश्वर सोनवानी, इरफान खान, कृष्णा सिंह, विक्की कुरैशी सहित कांग्रेस के  सभी प्रकोष्ठ मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।