एसपी ने रक्षित केंद्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

एसपी ने रक्षित केंद्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एवं रक्षित केंद्र, दुर्ग में उपस्थित अधि. /कर्म. के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया एवं उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधि./ कर्म. को पुरस्कृत किया गया एवं पुलिस अधीक्षक ,दुर्ग द्वारा सभी अधि./ कर्म. को दिशा निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण में उपस्थित अधि./ कर्मचारियों की गुजारिश भी सुनी गई एवं तत्कालिक तौर पर उनका निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों की रखरखाव का जायजा लिया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग स्थित आर्म  शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म  एम्युनेशन के रखरखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग की गणवेश भंडार,  वाहन शाखा सहित अन्य शाखाओं का अवलोकन किया गया7 अधिकारी कर्मचारी कोई स्थित प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमश: गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक, वाहन शाखा, महिला कल्याण केंद्र ,यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा, रोजनामचा शाखा, का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी/ कर्मचारी से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की जा कर समीक्षा किया गया तथा उनसे प्रश्न पूछे गए, रिकॉर्ड के संधारण को  देखा गया, शाखा के साफ सफाई एवं रख-रखाव को भी देखा गया, शाखा प्रभारी तथा सहायक शाखा प्रभारी के अच्छे कार्यों को देखते हुए उत्साहवर्धन स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान संजय ध्रुव अति पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर, अनंत साहू   अति. पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण, अभिषेक झा उप. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), निलेश द्विवेदी  उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन दुर्ग, देवांश सिंह राठौर, पुलिस अनु. अधिकारी पाटन, शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू)जिला दुर्ग रमेश चंद्रा, रक्षित निरीक्षक, जिला- दुर्ग,  तृप्ति सिंह राजपूत, सूबेदार रक्षित केंद्र, दुर्ग एवं समस्त रक्षित केंद्र, दुर्ग एवं पुलिस कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे। रमेश  चंद्रा, रक्षित निरीक्षक जिला -दुर्ग ,तथा उनके रक्षित केंद्र के टीम की पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा सराहना की गई। साथ ही विभिन्न शाखाओं में परिस्थिति अनुरूप कानून व्यवस्था संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं में कार्य किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।