दोना पत्तल निर्माण व व्यवसाय कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

करुणा माता महिला समूह गनियारी ने ग्रामीण क्षेत्र में थाली एवं दोना मशीन से व्यवसाय कार्य शुरू किया

दोना पत्तल निर्माण व व्यवसाय कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

भिलाई (असं)।  लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र कि महिलाओ को व्यवसाय प्रारम्भ करने मार्गदर्शन के साथ व्यवसाय की मार्केटिंग की जानकारी दे रहा है। गनियारी भिलाई-3 की 12 महिलाएं स्वमं की पूंजी से दोना पत्तल निर्माण कर आज आत्मनिर्भर बन रही है। महिला शक्ति केंद्र की सहायता से समूह की महिला स्व निर्मित सामग्रियों का व्यवसाय कर रही है।  गौठान में निर्मित सामग्रियों को बेच कर लाभ कमा रही है।  लोकार्पण समिति द्वारा  प्रेरित महिला समूह करुणा माता महिला स्व सहायता समूह गनियारी ने स्वमं स्वरोजगार की स्थापना कर महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान कर रही है। वर्तमान में समूह दो मशीन से व्यवसाय प्रारंभ किया है। आगे ऑटोमेटिक मशीन लगाने की योजना है। 
करुणा माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विमला बंजारे ने समूह की कार्यो की जानकारी देते कहा कि हमारी समूह की महिला आपस मे बचत कर आपस मे लेनदेन कर घरेलू जरूरते को पूरा कर रही है। स्वम के व्यवसाय स्थापना हेतु 40 हजार रुपए की लागत लगा कर दोना पत्तल निर्माण कार्य कर रही है। सामग्रियों की बिक्री गांव के आस किया जाता है। जिस किसी समूह,व्यक्ति  के आसपास किसी प्रकार का शादी ,पार्टी कार्यक्रम  हो तो इस समूह से बाजार से कम दाम पर थाली एवं दोना खरीदा जा सकता है। समूह अध्यक्ष श्रीमती विमला बंजारे ने कहा कि हमारी समूह को  भिलाई 3 नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिल रहा है। समूह की पदाधिकारी सचिव रूखमणी टंडन, कोषध्यक्ष लक्ष्मी गेन्द्र, फेखन बाई, पुष्पा कोसरे, कुमारी बाई कोसरे, ओकर बाई टंडन, दशोदा बाई, मालती बाई कोसरे, श्याम कोसरे, सरोजनी मधुकर, कमलेश्वरी खरे, कुसुम महिलाए  दोना पत्तल निर्माण व्यवसाय में शामिल होकर कार्य कर रही है । 
लोकार्पण समिति के प्रदेश अध्यक्ष ईस्माइल खान ने समूह की सभी महिला सदस्यों को बधाई दी जिन्होंने सहस कर स्वम का व्यवसाय प्रारंभ किया है और दूसरे समूह की महिलाओ को प्रेरित कर रही है। लोकार्पण समिति द्वारा महिलाओं को व्यवसाय में  हर संभव  मदद देने का प्रयास किया जा रहा है।