लंदन से मुंबई आ रही थी एअर इंडिया की फ्लाइट, अचानक 7 लोगों की तबीयत बिगड़ने से मची हड़कंप

लंदन से मुंबई आ रही थी एअर इंडिया की फ्लाइट, अचानक 7 लोगों की तबीयत बिगड़ने से मची हड़कंप

मुंबई। लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट में अचानक कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स की तबीयत बिगड़ गई। मुंबई एअरपोर्ट पर लैडिंग के बाद सभी को मेडिकल रूम में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट 130 लंदन के हीथ्रो एअरपोर्ट से मुंबई आ रही थी। उड़ान के दौरान ही पांच यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स की हालत खराब हो गई। सभी को आचनाक चक्कर आने लगे। मुंबई एअरपोर्ट पर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाया गया, जहां मेडिकल टीम पहले से तैयार थी। लैडिंग के बाद भी दो यात्रियों और दोनों क्रू मेंबर्स की सेहत में सुधार नहीं आया। ऐसे में उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां सभी का इलाज हुआ। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने भी घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित लैंड कर चुकी है। हमारी मेडिकल टीम ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स को फौरन सहायता पहुंचाई। लैंडिंग के बाद भी 2 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।