भिलाई में हेड कांस्टेबल के बेटा सहित तीन गिरफ्तार, लड़की की इशारे पर दो युवकों पर किया था जानलेवा हमला

लड़की ने मैसेज कर दो लड़कों को बुलाया मदद के लिए, फिर लड़कों से पिटवा कर किया गंभीर रूप से घायल

भिलाई में हेड कांस्टेबल के बेटा सहित तीन गिरफ्तार, लड़की की इशारे पर दो युवकों पर किया था जानलेवा हमला
गिरफ्तार आरोपी

भिलाई। एक लड़की ने रात को मैसेज कर दो लड़कों को मदद के लिए बुलाया। इन लड़कों के पहुंचने पर लड़की के द्वारा दूसरे लड़कों से पिटवाते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में से गंभीर रूप से घायल एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पार्थी की शिकायत पर भट्टी थाना पुलिस ने धारा 307 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लड़की सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी फरार है। आरोपी युवक हेड कांस्टेबल का पुत्र बताया जाता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एच पॉकेट मरोदा सेक्टर निवासी शुभम साहू (28) ने भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता है। 24 सितंबर की रात 10 बजे उसके दोस्त सौरभ चन्द्राकर के इंस्टाग्राम पर सारा नाम की लड़की का मैसेज आया था। उसने लिखा था कि आई नीड योर हेल्प। इसके बाद सौरभ ने 7000657748 पर सारा को फोन किया। फोन करने पर सारा ने सौरभ को बताया कि उसे मदद की जरूर है और वह सेक्टर 3 के ओवरब्रिज पर है। रात 1 बजे सौरभ और शुभम सेक्टर 3 ओवरब्रिज पहुंचे। वहां पहुंचे तो देखा कि लड़की के साथ 4 लड़के खड़े थे।

सौरभ कार से उतर कर लड़की से बात कर ही रहा था कि तभी चारों लड़के कांच की टूटी बॉटल और चाकू डंडा लेकर आए और सौरभ से मारपीट करने लगे। शुभम भी उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने ने उसे भी बुरी तरह मारा। इसी दौरान शुभम ने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया। उनके आते ही आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने खुशहाल मरकाम, विशाल सारथी, सारा और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विशाल सारथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।