गांव से भाग रहे छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

गांव से भाग रहे छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखाटोला में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी गांव से भागने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नारायण पिता संतराम पटेल (30) ग्राम लाखाटोला का रहने वाला है। आरोपी ने बेइज्जत करने की नीयत से एक महिला से छेड़छाड़ की। उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354, 294, 323, 506के तहत एफआईआर दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी नारायण पटेल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी अब जेल में है।