भिलाई टाउनशिप में चाकू की नोक पर दिन दहाड़े घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म

भिलाई टाउनशिप में चाकू की नोक पर दिन दहाड़े घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म
डॉक्टरी जांच के लिए बच्ची के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन

भिलाई। टाउनशिप में चाकू की नोक पर दिन दहाड़े घर में घुसकर एक नाबालिग किशोरी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बालात्कारी की धमकी से किशोरी व परिजन इतना डरे थे कि वो एक महीने तक मामले की शिकायत नहीं कर पाए। इसी बीच किशोरी ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाई और भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 और 506बी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

किशोरी के पिता ने बताया कि घटना 11 जुलाई 2022 दोपहर की है। घर में उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सेक्टर 6 निवासी दया सागर साहू आया। उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला दया ने उसके पेट में चाकू लगा दिया। इससे बच्ची डर गई। उसने धमकी दी कि यदि वह चिल्लाएगी तो वो उसे चाकू मार देगा। इसके बाद उसने उसका मोबाइल बंद कराया और उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद उसने धमकी दी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वो उसके सहित उसके घरवालों को जान से मार देगा। जब परिजन घर वापस आए तो बच्ची को बेसुध हालत में देखकर घबरा गए। बच्ची ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजन काफी डर गए थे। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 और 506बी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

 परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से बच्ची काफी डरी सहमी रहती थी। परिजनों ने कई बार पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई, लेकिन आरोपी की धमकी से बच्ची काफी डर जाती थी। परिजन भी उसकी काफी डरे थे, इससे शिकायत नहीं कर रहे थे। दो दिन पहले बच्ची ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाई और भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का लाल बहादुर चिकित्सालय सुपेला में मुलाहिजा कराया। मुलाहिजा करने वाली महिला डॉक्टर ने जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है।