भिलाई के नेहरू नगर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

भिलाई। नेहरू नगर चौक के पास स्थित जायका बिरियानी के पीछे एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। अज्ञात मृत व्यक्ति की लाश को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला के मच्र्युरी फ्रीजर क्रमांक 2 में रखा गया है। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष है। मृतक के परिजनों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अगर किसी को भी मृत व्यक्ति के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी हो तो सुपेला थाना में संपर्क करें।