बड़ी खबर: दुर्ग जिले की 206 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO ने जारी की सूची

बड़ी खबर: दुर्ग जिले की 206 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO ने जारी की सूची

दुर्गा | दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा हड़ताली 206 स्वास्थ्य कर्मचारियों को एस्मा लगने के बाद ड्यूटी पर न लौटने के कारण निलंबित कर दिया है। इस आदेश में उल्लेखित किया गया है कि दो बार इन कर्मचारियों को उपस्थिति के लिए आदेश कर्मचारी 21 अगस्त एवं 26 अगस्त को जारी किया गया था परंतु दोनों ही आदेश दिए जाने के बावजूद कार्यस्थल पर उक्त कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए थे। इस पर से कल सीएमएचओ डॉक्टर जेपी मेश्राम के द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिया गया।