शहीद पार्क से मोटर साइकिल पार करने वाला चोर गिरफ्तार

भिलाई। थाना भिलाई नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को मयंक नागेंद्र पिता डोमन लाल नागेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी निवाई भाटा जलाराम चौक नेवई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोटर सायकल को बरामद कर लिया गया है। 

थाना भिलाई नगर क्षेत्र  में मोटर सायकल  चोरी की रिपोर्ट को काफी गंभीरता से लेकर  पुलिस अधीक्षक डॉ. शलभ कुमार सिन्हा  भा.पु.से. के द्वारा स्वयं संज्ञान में लेकर  त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा  के मार्गदर्शन मे कार्यवाही की गई। भिलाई नगर क्षेत्र स्थित शहीद पार्क के सामने सेक्टर 05 भिलाई  में चोरी किए गए मोटर साइकिल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक C G 07 AQ 3280 को आरोपी मयंक नागेंद्र के कब्जे से  बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आर चंद्रप्रकाश ठाकुर, आरक्षक लिनेश वर्मा, तोषण चंद्राकर, रोहन दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।