आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का कलंक कभी नहीं मिटेगा- विजय बघेल

कठिन यातनाएं सहकर आपातकाल को झेलने वाले लोकतंत्र सेनानियों को जिला भाजपा का नमन है- जितेन्द्र वर्मा

आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का कलंक कभी नहीं मिटेगा- विजय बघेल

दुर्ग। 25 जून 1975 का दिन लोकतांत्रिक देश भारत के लिए हमेशा यादगार रहेगा। आज से ठीक 48 साल पहले देश में आपातकाल लागू कर लोगों के मौलिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया।  हजारों गैरकांग्रेसी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। 25 जून को काला दिवस मनाते हुए जिला भाजपा ने दुर्ग नगर निगम वार्ड नंबर 42 के चुनाव कार्यालय में लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष उपस्थिति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में मीसाबंदी गोवर्धन जायसवाल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन अजय तिवारी, विनायक नातू, दिलीप साहू, सुरेंद्र बजाज, गणेश चौधरी का अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीना और लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। अपने सत्ता-स्वार्थ के लिए लगाया गया आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है और कांग्रेस का कभी न मिटने वाला कलंक है। उस कठिन समय में अनेक यातनाएँ सहकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष किया। ऐसे सभी देशभक्त अभिनन्दनीय है। 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा इस दिन को आज काला दिवस के रूप में मना रही है। आज का दिन उन सभी हुतात्माओं को नमन करने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया। आपातकाल के काले दिन हमारे इतिहास का अविस्मरणीय समय हैं, जिसमें संविधान प्रदत्त भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। 25 जून 1975 को एक परिवार ने अपने तानाशाही प्रवृत्ति के कारण देश के महान लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल जैसा कलंक थोपा था। जिसकी निर्दयता ने सैकड़ों वर्षों के विदेशी शासन के अत्याचार को भी पीछे छोड़ दिया, ऐसे कठिन समय में असीम यातनाएं सहकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों को जितना भी नमन किया जाए वह कम है। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू ने किया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 42 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कांता साहू, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अलका बाघमार, डॉ. शरद चंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, नरेश शर्मा, पोषण साहू, रजनीश श्रीवास्तव, अमजद अली, जयंती साहू, महेंद्र लोढ़ा, प्रांजल भारद्वाज, फरीद खान, मदन वाढ़ई, अजय ब्रह्मभट्ट, अनुज महेंद्र चोपड़ा, सोमनाथ साहू, कौशल साहू, मन्नू साहू, संजय शुक्ला, अमर यादव, अनिकेत यादव, प्रतीक उमरे, मोहन बागुल, धन्ना राजपूत, डॉ. केशव साहू, प्रवीण साहू, सविता साहू शामिल हुए।