छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव बने देवेंद्र यादव

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव बने देवेंद्र यादव

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष की हैसियत से गुरुचरण सिंह होरा का महासचिव पद से इस्तीफा स्वीकृत किया है। जिसकी पुष्टि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव के द्वारा दिनांक 09.05.2023 को आदेश जारी किया है जिसका आदेश क्रमांक पृ.क्र. एफ 1-20/2022 / नौ नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 09.05.2023 है। उक्त सूचना को खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष सुश्री पी.टी. उषा एवं भारतीय ओलम्पिक संघ के सहसचिव एवं कार्यकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कल्याण चौबे को सूचना दे दी गई है। इसके बाद गुरुचरण सिंह होरा के स्थान पर देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर एवं उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन को महासचिव पद की जिम्मेदारी प्रदान किये जाने की सहमति छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष भूपेश बघेल जी द्वारा दी गई है।

देवेन्द्र यादव जूड़ों के खिलाड़ी है एवं दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष है, उन्होंने दुर्ग जिला में खेलों से जुड़े ओलम्पिक खेल, नॉन ओलम्पिक खेलों के अध्यक्ष, सचिव एवं उनके प्रतिनिधियों से मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य में किस तरीके से खेलों की उन्नति एवं विकास किये जाने के संबंध में प्रथम कड़ी में उन्होने जिला ओलम्पिक संघ के द्वारा भिलाई खेल महोत्सव का आयोजन दिनांक 06.11.2022 से 14.11.2022 तक आयोजित किया गया जिसमें 38 खेल (1. एथलेटिक्स, 2. बैडमिन्टन, 3. बास्केटबॉल, 4. बॉक्सिंग, 5. फेंसिंग, 6. हैंडबाल, 7. जूडो, 8. खो-खो, 9 तैराकी, 10. टेबल टेनिस, 11. टेनिस, 12. भारोत्तोलन, 13. कुश्ती, 14. वॉलीबाल, 15. नेटबॉल, 16. कबड्डी, 17. रोलर स्केटिंग, 18. फुटबॉल, 19. हॉकी, 20 ताइक्वांडो, 21. तिरंदाजी, 22. वुशु 23. सायक्लिंग, 24. बॉल बैडमिन्टन, 25. रस्सा खींच, 26. थ्रोबॉल, 27. डांस स्पोर्टस, 28. पिकलबॉल, 29. टेनिस बॉल क्रिकेट, 30. गटका, 31. रोलबॉल, 32. पावर लिफ्टिंग, 33. योगा, 34. मलखंभ, 35. पेंकॉकसिलट, 36. कराटे, 37. सायकल पोलो, 38. बॉडी बिल्डिंग) सम्मिलित कर उन्हें भिलाई, दुर्ग के विभिन्न विभिन्न स्थानों के खेल मैदानों पर खेल का आयोजन किया गया तथा उन्होने जिला ओलम्पिक खेल संघों के सचिवों को भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भिलाई नगर निगम के माध्यम से मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई। देवेन्द्र यादव का एक ही लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, भिलाई में राज्य ओलम्पिक खेल का आयोजन एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को निवास हेतु स्पोर्ट्स हॉस्टल एवं खेल मैदानों का निर्माण किये जाने का आवश्वासन दिया है।

ज्ञात रहे कि दिनांक 24 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी की बैठक में श्री देवेन्द्र यादव को महासचिव पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। जिसका प्रस्ताव श्री गजराज पगारिया, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन ने किया जिसका समर्थन विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक - महासमुन्द एवं उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन ने किया था, उक्त प्रस्ताव एवं समर्थन का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के कार्यकारिणी के 2/3 से अधिक सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया।

उक्त संदर्भ में संभवतः जून माह के प्रथम सप्ताह के पूर्व छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के रिक्त कार्यकारिणी सदस्यों महासचिव पद (1 पद), सहसचिव (1 पद) एवं कार्यकारिणी सदस्य (1 पद) पर आगामी विशेष सामान्य सभा की बैठक में चुनाव किया जाना प्रस्तावित है तत्पश्चात औपचारिक घोषणा की जायेगी। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के कोषाध्यक्ष सहीराम जाखड़ द्वारा सितम्बर माह 2022 में त्याग पत्र दिया गया था किन्तु किसी कार्यकारिणी / सामान्य सभा की बैठक या माननीय मुख्यमंत्री जी ने अनुमोदन नहीं किया गया था। उक्त संदर्भ में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष क्रमांक-1 श्री देवेन्द्र यादव जी ने उनका त्याग पत्र अस्वीकृत कर उन्हें कोषाध्यक्ष पद पर कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। यह जानकारी छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान ने दी है।